Best inspirational poem..
मुट्ठी मैं कुछ सपने लेकर भरकर जेबों मैं आशाये.
दिल मैं है अरमान यहि कुछ कर जाये,
कुछ कर जाये .
सूरज सा तेज नहीं मुझमें, दीपक सा जलता देखोगे.... X 2.
अपनी हद रोशन करने से तुम मुझको
कब तक रोकोगे,
तुम मुझको कब तक रोकोगे..,
मैं उस मिटटी का वृक्ष नहीं जिसको नदियों
ने सीचा हैं ...X 2.
बंजर मिटटी में पल कर मैंने जीवन को
मृत्यु से खीचा हैं.
मैं पथर पर लिखी इबारत हूँ...X 2.
शीशे से कब तक तोड़ोगे,
मिटने वाला में नाम नहीं,
तुम मुझे कब तक रोकोगे ....
इस जग में जितने जुल्म नहीं उतने
सहने की ताकत हे मुझमे ...X 2.
तानो के शोर में रहकर सच
कहने की आदत हैं.
मैं सागर से भी गहरा हूँ ..X 2.
तुम कितने कंकड़ फेकोगे.
चुन चुन कर आगे बढूँगा मैं,
तुम मुझे कब तक रोकोगे ,तुम मुझे कब तक रोकोगे .....|
Comments
Post a Comment